Dussehra 2023 Date And Ravan Dahan Muhurat: हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इसी दिन अयोध्या के राजा प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। तभी से यह पर्व हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करते हैं। इस साल विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन के मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल विजयादशमी यानी दशहरा 23 अक्तूबर को है या फिर 24 अक्तूबर को?
Dussehra 2023: इस साल कब है दशहरा, 23 या 24 अक्तूबर को? जानें तिथि और रावण दहन का मुहूर्त
दशहरा 2023 कब है?
इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो रही है। इसका समापन 24 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि 24 अक्तूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
दशहरा के दिन सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस साल रावण दहन 24 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद से किया जाएगा।
Karwa Chauth 2023 Date: इस साल सुहागिनें कब रखेंगी करवा चौथ का व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जा जाएगी। 24 अक्तूबर को विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त या उस दिन का शुभ समय 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।
हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। पूरे भारत में इस पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके बुराई को खत्म किया था। वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध किया। इसलिए यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।