दिवाली हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। रोशनी के इस त्योहार में धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश देवता की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ये बातें इस प्रकार हैं -
{"_id":"5faa86a968941c26ef0aa8b9","slug":"diwali-2020-remember-these-five-things-during-the-lakshmi-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Diwali 2020: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान
Tue, 10 Nov 2020 08:24 PM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
दिवाली 2020
- फोटो : diwali
तुलसी पौधा
- फोटो : अमर उजाला
तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं
भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय होती है लेकिन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है। इस नाते तुलसी देवी लक्ष्मी की सौतन है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए।
दिवाली 2020
- फोटो : Pixabay
दीपक को बायीं ओर न रखें
देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए दीपक को दायीं ओर रखें। दीपक बायीं ओर नहीं रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान विष्णु अग्नि और प्रकाश स्वरूप हैं। भगवान विष्णु का स्वरूप होने के कारण दीप को दायी ओर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं।
- फोटो : अमर उजाला
सफेद फूल न चढ़ाएं
सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी चीर सुहागन हैं इसलिए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें।
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें
देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें।
देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें।