फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: दीवाली पर मां लक्ष्मी इन 6 तरह के लोगों के घर में नहीं आती

Sat, 12 Oct 2019 08:42 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Oct 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 interesting facts about goddess laxmi puja vidhi
maa lakshmi

कार्तिक माह की अमावस्या की रात को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की शाम को शुभ मुहुर्त में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना होती है। देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं। ऐसा माना जाता है कि वह जिनके घर दिवाली की रात को ठहरती उनके घर पर धन-संपदा की कभी भी कोई कमी नहीं रहती। शास्त्रों में बताया गया है देवी लक्ष्मी दिवाली की रात को उन्हीं घरों को चुनती हैं जिनके घर के सदस्यों के अंदर ये 6 तरह अवगुण नहीं होते हैं।

Diwali 2019 interesting facts about goddess laxmi puja vidhi
maa lakshmi

धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार देवी रूक्मिणी जो स्वयं लक्ष्मी स्वरूप है महालक्ष्मी से पूछती हैं कि, हे देवी आप किस तरह के मनुष्यों पर कृपा करती हैं। देवी लक्ष्मी ने उत्तर दिया कि जो मनुष्य अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है और जरूरत के अनुसार उचित शब्दों का ही प्रयोग करता है उस पर मैं प्रसन्न रहती हूं। ऐसा मनुष्य मेरी कृपा का पात्र होता है।

Diwali 2019 interesting facts about goddess laxmi puja vidhi
maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi

मां लक्ष्मी कहती हैं जो व्यक्ति लोभ त्यागकर उदारता के साथ दूसरों की सहायता करता है, मैं उस पर सदा कृपा करती हूं। मनुष्य को चाहिए कि वह बदले की भावना त्यागकर जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 interesting facts about goddess laxmi puja vidhi
maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi

क्रोध मनुष्य की बुद्धि का नाश कर देता है। क्रोद्ध आने पर व्यक्ति उचित-अनुचित का ज्ञान भूल जाता है परिणाम स्वरूप वह ऐसा काम कर बैठता है जिससे घर आयी लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। इसलिए जो जिसे माता लक्ष्मी की कृपा चाहिए उसे अपने क्रोध पर काबू रखना आना चाहिए।

विज्ञापन
Diwali 2019 interesting facts about goddess laxmi puja vidhi
laxmi - फोटो : file photo

जो व्यक्ति आलस करता है और आज के काम को कल के लिए टालता रहता है उस पर कभी भी माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होतीं। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह आलस को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed