दिवाली के दिन जहां तांत्रिक तंत्र मंत्र की पूजा करके सिद्धि प्राप्त करते हैं वहीं गृहस्थ आश्रम से जुड़े लोग इस दिन टोटके और पूजा-पाठ के माध्यम से अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के उपाय खोजते हैं। अगर आप भी अपनी आर्थिक जिन्दगी से परेशान हैं और चाहते है कि इस दिवाली माता लक्ष्मी आपको द्वार पर भी दस्तक दें तो इस बार की दिवाली पर इन 21 उपायों में से कोई उपाय अपना कर अपनी जिन्दगी को खुशहाल बनाएं।
दिवाली 2019: इन 21 उपायों में से कोई 1 उपाय ही बदल देगा आपकी जिंदगी
दिवाली में किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. आय में वृद्धि चाहते हैं तो इस दिवाली साबुत उड़द, दही और सिंदूर पीपल की जड़ में रख कर वहां एक दीपक जलाएं।
2. धन लाभ के लिए दिवाली की शाम को किसी बरगद के पेड़ की जटा में एक गांठ लगाएं।
3. हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें इससे आपकी आय बढ़ेगी और आपके अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
4. गन्ने की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान में रख दें।
5. लक्ष्मी पूजन के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां की पूजा करें।
6. दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी पर लगाएं। उल्लू की तस्वीर से माता लक्ष्मी आपकी तिजोरी में बनी रहेगीं।
7. दिवाली पूजन के समय एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें।
8. लक्ष्मी पूजन में पीले रंग की कौड़ियों का प्रयोग करें।
9. दिवाली में किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।
10. दिवाली की मध्य रात्रि में किसी चौराहे पर दीपक जलाकर रख आएं।
11. लक्ष्मी माता के पूजन में नौ बत्ती वाला दीपक जलाएं।
12. काली हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसको तिजोरी में रख दें।