फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी, खूब होगी बरकत और धन-दौलत से भरा रहेगा घर

Mon, 17 Oct 2022 12:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Things to Buy for Blessing of Wealth Know What are Items to Buy on Dhanteras
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीददारी - फोटो : iStock

Dhanteras 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन मां लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। कहा जाता है कि धनतेरस के नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। आइए जानते हैं इस दिन कौन सी चीजें खरीदना शुभ होता है...



Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी, खूब होगी बरकत और धन-दौलत से भरा रहेगा घर

Dhanteras 2022 Things to Buy for Blessing of Wealth Know What are Items to Buy on Dhanteras
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
धातु

दिवाली के दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने खरीदे जाते हैं। स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदकर भी उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन धातु की पूजा करने से घर धन-संपत्ति में बरकत होती है।

Dhanteras 2022 Things to Buy for Blessing of Wealth Know What are Items to Buy on Dhanteras
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी - फोटो : iStock

वाहन या जमीन जायदाद
कुछ लोग धनतेरस पर वाहन या जमीन जायदाद भी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन यदि वाहन खरीदते हैं उससे आपको सालभर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

Narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी कब है? जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Things to Buy for Blessing of Wealth Know What are Items to Buy on Dhanteras
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी - फोटो : iStock

दीया
हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस के दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Things to Buy for Blessing of Wealth Know What are Items to Buy on Dhanteras
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी - फोटो : iStock
झाड़ू

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। लक्ष्मी मां को सफाई से खास प्रेम है। गंदगी वाली जगहों से लक्ष्मी दूर भागती है, इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन सींक वाली झाड़ू खरीदने से गरीबी दूर हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed