Devshayani Ekadashi 2023: इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून 2023 को रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इसे देवशयनी या हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किए गए पूजन और दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। चातुर्मास शुरू होने के बाद से सारे शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र जिन्हें देवशयनी एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तामसिक चीजों से रहें दूर
देवशयनी एकादशी के दिन पूर्ण रूप से सात्विक आचार-विचार रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजें जैसे- मांस, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी तरह का नशा भी नहीं करना चाहिए।
न खाएं चावल
देवशयनी एकादशी पर व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, लेकिन यदि आप इस दिन व्रत नहीं रख पाते हैं तो चावल न खाएं और न ही चावल से बनी अन्य चीजें जैसे पोहा, पुलाव आदि खाएं। एकादशी पर चावल खाने की सख्त मनाही है।
ब्रह्मचर्य का पालन
एकादशी के दिन सिर्फ शरीर से ही नहीं बल्कि मन से भी पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन मन पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें और भगवान के मंत्रों का जाप पूरे समय करते रहें।
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या
मन में न लाएं बुरे विचार
देवशयनी एकादशी के दिन मन में किसी के प्रति बुरे विचार भी नहीं लाना चाहिए और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए। इस दिन मन में सिर्फ भगवान के प्रति आस्था और भक्ति का भाव रखें।