फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Sat, 24 Jun 2023 06:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 24 Jun 2023 06:27 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Avoid These Mistakes In Hari Shayani Ekadashi Vrat
देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - फोटो : अमर उजाला

Devshayani Ekadashi 2023: इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून 2023 को रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इसे देवशयनी या हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किए गए पूजन और दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। चातुर्मास शुरू होने के बाद से सारे शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र जिन्हें देवशयनी एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए... 


Shani Pradosh Vrat 2023: कब है शनि प्रदोष व्रत? जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 
Devshayani Ekadashi 2023 Avoid These Mistakes In Hari Shayani Ekadashi Vrat
देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - फोटो : अमर उजाला

तामसिक चीजों से रहें दूर
देवशयनी एकादशी के दिन पूर्ण रूप से सात्विक आचार-विचार रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजें जैसे- मांस, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी तरह का नशा भी नहीं करना चाहिए।

Devshayani Ekadashi 2023 Avoid These Mistakes In Hari Shayani Ekadashi Vrat
देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - फोटो : istock

न खाएं चावल
देवशयनी एकादशी पर व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, लेकिन यदि आप इस दिन व्रत नहीं रख पाते हैं तो चावल न खाएं और न ही चावल से बनी अन्य चीजें जैसे पोहा, पुलाव आदि खाएं। एकादशी पर चावल खाने की सख्त मनाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Avoid These Mistakes In Hari Shayani Ekadashi Vrat
देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - फोटो : istock

ब्रह्मचर्य का पालन
एकादशी के दिन सिर्फ शरीर से ही नहीं बल्कि मन से भी पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन मन पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें और भगवान के मंत्रों का जाप पूरे समय करते रहें।

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Avoid These Mistakes In Hari Shayani Ekadashi Vrat
देवशयनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - फोटो : iStock

मन में न लाएं बुरे विचार
देवशयनी एकादशी के दिन मन में किसी के प्रति बुरे विचार भी नहीं लाना चाहिए और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए। इस दिन मन में सिर्फ भगवान के प्रति आस्था और भक्ति का भाव रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed