{"_id":"5dca55d28ebc3e5b586e72cc","slug":"dev-diwali-2019-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर बनारस में ही क्यों देव दिवाली? ये हैं 6 वजह","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
देव दिवाली का पर्व दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक का महीना बहुत शुभ होता है और विशेष फल देने वाला होता है। कार्तिक महीने में दान पुण्य और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक कई त्योहार आते हैं जिसमें अंतिम त्योहार देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। देव दिवाली का पर्व दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 नवंबर, यानी आज है। देव दिवाली का यह उत्सव उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में बड़े भव्य तरीके से मनाया जाता है। देव दिवाली के बनारस में इतने भव्य तरीके से मनाए जाने के पीछे ये 6 कारण है।
2 of 7
पंचगंगा घाट
देव दिवाली की परंपरा की शुरुआत पंचगंगा घाट पर 1915 में हजारो की संख्या में दिये जलाकर की गई थी, तभी से बनारस में भव्य तरीके से घाटो पर दीये सजाए जाते हैं।
3 of 7
बनारस में मनाया जाने वाला यह उत्सव करीब तीन दशक पहले कुछ लोगों के प्रयासों से शुरू हुआ
बनारस में मनाया जाने वाला यह उत्सव करीब तीन दशक पहले कुछ लोगों के प्रयासों से शुरू हुआ। नारायण गुरु नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने युवाओं की टोली बनाकर कुछ घाटों से इसकी शुरूआत की और फिर धीरे-धीरे दूसरे घाटों तक यह फैलता हुआ करीब एक दशक पूर्व अपने ऐसे भव्य रूप में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीदों को समर्पित देव दिवाली
काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन इतने भव्य तरीके से मनाई जाने वाली देव दिवाली शहीदों को समर्पित होती है।
विज्ञापन
5 of 7
सभी देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था
- फोटो : Instagram
एक अन्य मान्यता के अनुसार तीनों लोको में त्रिपुरासुर राक्षस का आंतक था। तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में पहुंच कर त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर सभी को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इससे प्रसन्न होकर सभी देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।