फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja Samagri: पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा? इन जरूरी सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा

Fri, 24 Oct 2025 08:03 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 08:03 AM IST
सार

Chhath Puja Samgri List: छठ पूजा आस्था, आत्मसंयम और सूर्य उपासना का प्रतीक पर्व है, जो दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष यह 25 से 28 अक्तूबर 2025 तक मनाया जाएगा, जिसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर परिवार की समृद्धि और संतानों की दीर्घायु की कामना करेंगी।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Essential Puja Items Samagri List in Hindi
छठ पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala

Chhath Puja Samagri List: छठ पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है और मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर 2025 को समाप्त होगा।


Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 कब है? जानें नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की सही तिथियां
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं कठोर नियमों का पालन करते हुए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। यदि आप पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक अनुशासित और पवित्र जीवनशैली का प्रतीक भी है।

Chhath Puja 2025 Essential Puja Items Samagri List in Hindi
छठ पूजा 2025 - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा की तैयारी कैसे करें

हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है, जिसमें व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य यानी सूर्य देव की मुख्य पूजा होती है, और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ यह महापर्व संपन्न होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत के लिए पहले से ही तैयारी शुरू करनी चाहिए। इसके लिए घर की सफाई, पूजा स्थल की सजावट, प्रसाद के लिए फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था की जाती है। हर वस्तु शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए ताकि पूजा पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हो सके।

Chhath Puja 2025 Essential Puja Items Samagri List in Hindi
छठ पूजा अनुष्ठान के लिए आवश्यक सामग्री - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा अनुष्ठान के लिए आवश्यक सामग्री

  • व्रती और परिवार के लिए नए कपड़े
  • दो बड़ी बांस की टोकरियां (डावरी) – प्रसाद रखने के लिए
  • सूर्य देव को अर्घ्य देने हेतु बांस या पीतल का बर्तन
  • अर्घ्य के लिए दूध और गंगाजल रखने वाला गिलास, लोटा और थाली
  • पानी से भरा नारियल
  • पांच पत्तेदार गन्ने के तने
  • चावल, गेहूं और गुड़
  • 12 दीपक, अगरबत्ती, बत्तियां, कुमकुम और सिंदूर
  • केले का पत्ता (पूजन स्थल सजाने के लिए)
  • फलों में – केला, सेब, सिंघाड़ा, शकरकंद, सुथनी (रतालू), अदरक का पौधा
  • हल्दी की गांठें और सुपारी
  • शहद और मिठाइयां
  • गंगाजल और दूध (अर्घ्य व स्नान हेतु)
  • प्रसाद में बनाने के लिए ठेकवा, गुड़ और गेहूं के आटे की सामग्री


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed