फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में ऐसे दें भगवान सूर्य को अर्घ्य, सुख-समृद्धि और लंबी आयु का मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 05 Nov 2024 12:47 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

Chhath Puja 2024: छठ पूजा का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ होता है। इस साल 05 नवंबर 2024 से छठ की शुरूआत हो चुकी है, जो 08 नवंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 know Surya Arghya time and Vidhi in hindi
Chhath puja 2024 - फोटो : अमर उजाला

Chhath Puja 2024: छठ पूजा का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ होता है। इस साल 05 नवंबर 2024 से छठ की शुरूआत हो चुकी है, जो 08 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण सप्तमी तिथि पर किया जाता है।



चार दिनों तक चलने वाले छठ उत्सव को भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इसकी खास रौनक बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलती हैं। छठ के उपवास को सभी व्रतों में सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। 

इस व्रत में सूर्य देव की अहम भूमिका होती हैं। यही कारण है कि धार्मिक ग्रंथों में इसे सूर्य उपासना का पर्व भी कहा जाता है। कहते हैं कि यदि छठ के दिनों में पूरे विधि विधान से सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Chhath Puja 2024 know Surya Arghya time and Vidhi in hindi
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik

छठ पूजा में ऐसे दें भगवान सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा की अवधि में सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान अर्घ्य देने के लिए सबसे पहले एक साफ लोटा लें। फिर उसमें पवित्र जल भरें। इसमें कच्चे दूध की कुछ बूंदे, अक्षत और लाल चंदन व फूल डाल लें। अब सूर्य देव की ओर मुख करें।

इसके बाद सूर्य मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे जलधारा प्रवाहित कर अर्घ्य दें। वहीं शाम को सूर्य देव की अंतिम किरण प्रत्युषा को अर्घ्य देने का भी विधान है। मान्यताओं के अनुसार छठ में शाम के वक्त सूर्य देवता को अर्घ्य देने से लंबी आयु और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 

Chhath Puja 2024 know Surya Arghya time and Vidhi in hindi
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik
सूर्य मंत्र

ऊँ सूर्याय नम:। 

सूर्य गायत्री मंत्र 

1.ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।
 2.ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात् । 

अर्थ मंत्र ‘ऊँ एहि सूर्य ! सहस्त्रांशो तेजोराशि जगत्पते । 
करूणाकर में देव गृहाणाध्र्य नमोस्तु ते ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 know Surya Arghya time and Vidhi in hindi
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik
भगवान सूर्य के मंत्र
सूर्य स्तुति के साथ सूर्यदेव के इन मंत्रों का भी जाप अवश्य करें 
  •  ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
  • ॐ सूर्याय नम: ।
  • ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 know Surya Arghya time and Vidhi in hindi
Chhath Puja 2024 - फोटो : freepik
छठ पूजा 2024 कैलेंडर
छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय (मंगलवार)
छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना (बुधवार)
छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024- संध्या अर्घ्य (गुरुवार)
छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य (शुक्रवार)

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed