Happy Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: इस साल 28 अक्तूबर 2022 से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। छठ का पर्व चार दिवसीय त्योहार है, जिसका समापन 31 अक्तूबर को होगा। छठ पूजा के दौरान हर तरफ आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। चार दिन के इस महापर्व में पहला दिन नहाय-खाय का होता है। दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का और चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास शुभकामना संदेश। सूर्यदेव और छठी माता की उपासना के इस महापर्व में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये प्यारे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Chhath Puja 2022 Wishes: छठ पूजा के पावन पर्व पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश
सात घोड़ों के रथ पर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार
छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
इस व्रत को करने से मिलता है, संतान को दीर्घायु का वरदान
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग, उल्लास और खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं