Chhath Puja Mein Chadhaein Ye Phal: हर साल के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आज से लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। छठ पूजा में उसके प्रसाद का भी विशेष महत्व है। छठ पूजा में कुछ विशेष फल चढ़ाए जाते है जिसके बिन छठ का व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें कौन से फल चढ़ाने चाहिए।
Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत, डलिया में जरूर रखें ये फल!
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन