हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में मनाया जाता है लेकिन इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। छठ पर्व के दौरान हर ओर आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। छठ पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से ही हो जाती है और यह महापर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस बार छठ पर्व का आरंभ 08 नवंबर से हो रहा है, इसके अगले दिन 09 नवंबर को खरना किया जाएगा और 10 नवंबर को मुख्य छठ पूजा की जाएगी। 11 नवंबर सप्तमी को प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का समापन किया जाएगा। छठ के पर्व में छठी मईया को ठेकुआ और उनके प्रिय फलों का भोग लगाया जाता है। छठ पूजा में कुछ फलों को अवश्य अर्पित करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे फल।
Chhath Puja 2021: आज से छठ पर्व शुरू, छठी मईया की कृपा प्राप्त करने लिए जरूर लगाएं इन फलों का भोग
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन