फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021: आज से छठ पर्व शुरू, छठी मईया की कृपा प्राप्त करने लिए जरूर लगाएं इन फलों का भोग

Mon, 08 Nov 2021 07:56 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2021 these fruits must be offered to chhathi maiya on chhath puja
छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में मनाया जाता है लेकिन इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। छठ पर्व के दौरान हर ओर आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। छठ पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से ही हो जाती है और यह महापर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस बार छठ पर्व का आरंभ 08 नवंबर से हो रहा है, इसके अगले दिन 09 नवंबर को खरना किया जाएगा और 10 नवंबर को मुख्य छठ पूजा की जाएगी। 11 नवंबर सप्तमी को प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का समापन किया जाएगा। छठ के पर्व में छठी मईया को ठेकुआ और उनके प्रिय फलों का भोग लगाया जाता है। छठ पूजा में कुछ फलों को अवश्य अर्पित करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे फल।

chhath puja 2021 these fruits must be offered to chhathi maiya on chhath puja
छठ पूजा 2021
डाभ-

छठ की पूजा में डाभ (बड़े आकार का मीठा नींबू) अवश्य अर्पित किया जाता है। इस फल को शुद्ध माना जाता है इसलिए छठी मइया को प्रसाद में डाभ जरूर चढ़ाते हैं। 

chhath puja 2021 these fruits must be offered to chhathi maiya on chhath puja
छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला
केला-

छठ पूजा के फलों में केला भी अवश्य चढ़ाना चाहिए। केले के वृक्ष को देव वृक्ष माना जाता है इसलिए इस फल को भी पवित्र माना गया है। कोई पक्षी आदि फल को जूठा न कर दे इसलिए पहले से कच्चे केले को घर पर लाकर पकाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2021 these fruits must be offered to chhathi maiya on chhath puja
छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला
सुथनी फल-

यह फल देखने और स्वाद में शकरकंद की तरह लगता है। छठ पूजा में इस फल को भी अवश्य शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
chhath puja 2021 these fruits must be offered to chhathi maiya on chhath puja
छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सिंघारा या सिंघाड़ा-

पानी में बेल से प्राप्त होने वाले इस फल को शुद्ध माना जाता है क्योंकि इसकी ऊपरी सतह या छिलका बहुत सख्त होता है, जिसके कारण इसे कोई कीट आदि जूठा नहीं कर पाता है, इसलिए छठ पूजा में सिंघाड़े का भोग भी लगाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed