Ashadha Vinayaka Chaturthi 2023 Date: आज यानी 22 जून 2023 को आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी है। इस दिन व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा की जाती है। गणपति महाराज को शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। कहा जाता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इसलिए कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। विनायक चतुर्थी का व्रत करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न और संकट मिट जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं विनायक की पूजा विधि और महत्व के बारे में...
Vinayaka Chaturthi 2023: आषाढ़ विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2023 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 21 जून बुधवार को दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर 22 जून, गुरुवार को शाम 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगी ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए आषाढ़ विनायक चतुर्थी का व्रत 22 जून को रखा जाएगा।
विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त
आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक है। इस दौरान लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक है। जानकारों के अनुसार इस मुहूर्त में पूजा करना उत्तम माना जाता है।
विनायक चतुर्थी पर बन रहा रवि योग
आषाढ़ विनायक चतुर्थी के दिन रवि योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार यह योग शाम को 06 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 04 बजकर 18 मिनट रहेगा।
Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
विनायक चतुर्थी पूजा विधि
- विनायक चतुर्थी वाले दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
- स्नान के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- भगवान गणेश को स्नान कराएं। फिर भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं।
- भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं।
- गणेश भगवान को दूर्वा अति प्रिय होता है। ऐसे में इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
- गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। आखिर में आरती जरूर करें।