Apara Ekadashi 2023: आज यानी 15 मई 2023 को अपरा एकादशी है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता अनुसार अपरा एकादशी का व्रत नियम और निष्ठा से करने से सभी पापों का नाश होता है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत को करने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि अपरा एकादशी व्रत वाले दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दिन कुछ गलतियां करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। तो चलिए जानते हैं अपरा एकादशी के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए...
Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान
चावल का सेवन न करें
अपरा एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि जो लोग एकादशी के दिन चावल ग्रहण करते हैं उन्हें अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म मिलता है। इसलिए इस दिन चावल के सेवन से बचें।
क्रोध न करें
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए।
Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय
ब्रह्मचर्य का पालन करें
अपरा एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन सिर्फ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
किसी का अपमान न करें
अपरा एकादशी के दिन किसी भी व्यक्ति या जीव का अपमान न करें। इस दिन किसी का अपमान करने से श्रीहरि नाराज हो सकते हैं और पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।