फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

Mon, 15 May 2023 10:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 15 May 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Apara Ekadashi 2023 Do Not Do This Work on Apara Ekadashi do's and don'ts on ekadashi
अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

Apara Ekadashi 2023: आज यानी 15 मई 2023 को अपरा एकादशी है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता अनुसार अपरा एकादशी का व्रत नियम और निष्ठा से करने से सभी पापों का नाश होता है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत को करने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि अपरा एकादशी व्रत वाले दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दिन कुछ गलतियां करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। तो चलिए जानते हैं अपरा एकादशी के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए...

Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व 

Apara Ekadashi 2023 Do Not Do This Work on Apara Ekadashi do's and don'ts on ekadashi
अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

चावल का सेवन न करें
अपरा एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि जो लोग एकादशी के दिन चावल ग्रहण करते हैं उन्हें अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म मिलता है। इसलिए इस दिन चावल के सेवन से बचें।

Apara Ekadashi 2023 Do Not Do This Work on Apara Ekadashi do's and don'ts on ekadashi
अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock

क्रोध न करें
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।  इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए।

Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apara Ekadashi 2023 Do Not Do This Work on Apara Ekadashi do's and don'ts on ekadashi
अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मचर्य का पालन करें

अपरा एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन सिर्फ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
Apara Ekadashi 2023 Do Not Do This Work on Apara Ekadashi do's and don'ts on ekadashi
अपरा एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

किसी का अपमान न करें
अपरा एकादशी के दिन किसी भी व्यक्ति या जीव का अपमान न करें। इस दिन किसी का अपमान करने से श्रीहरि नाराज हो सकते हैं और पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed