फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Amla Navami 2020 remember these 5 things in Amla Navami

Amla Navami 2020: आंवला नवमी आज, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Mon, 23 Nov 2020 06:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 23 Nov 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Amla Navami 2020 remember these 5 things in Amla Navami
आंवला नवमी 2020: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

आंवला नवमी 23 नवंबर सोमवार को है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन आंवला के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। लेकिन आंवला नवमी के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसे - 

विज्ञापन

  • आर्थिक लेनदेन से बचें

ऐसी मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन आर्थिक लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन किसी को धन उधार में देना या किसी से धन उधार में लेना अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • आंवला या अन्य पेड़ की काटाई से बचें

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवला या फिर किसी अन्य पेड़ को नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है।

विज्ञापन

  • आंवले के पेड़ पर न चढ़ें

आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ पर नहीं चढ़ना चाहिए।

  • आंवले के पेड़ के आसपास गंदगी न करें

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ के पास गंदगी नहीं करना चाहिए। बल्कि साफ-सफाई करनी चाहिए। इस पेड़ के पास गंदगी करने से भगवान विष्णु जी नाराज हो जाते हैं।  

  • पेड़ के नीचे ताश न खेलें

आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ताश नहीं खेलना चाहिए। साथ ही इस पेड़ के नीचे अन्य तरह के अनैतिक कार्यों को करने से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed