फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें वायरल, टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, नशा चढ़ा तो बरामदे में लेट गया

Thu, 09 May 2019 03:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
JBT teacher comes drunk to school Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी शिक्षक नशे की हालत में पहुंच गया। जब नशा ज्यादा चढ़ गया तो ये बरामदे में लेट गया। शिक्षक के नशे की हालत में होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इस पर विभाग को सूचित किया गया।

JBT teacher comes drunk to school Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान लिए गए। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और इसे विभाग को सौंपा जाएगा। मामला शिक्षा खंड कियाणी में आने वाली एक प्राथमिक पाठशाला का है।

JBT teacher comes drunk to school Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

आरोप है कि छह मई को अध्यापक नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्कूल में तैनात दूसरा शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर था। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल के बरामदे में नशे की हालत में पड़े शिक्षक को उठाया और कुर्सी पर बैठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
JBT teacher comes drunk to school Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के माध्यम से ही प्रशासन को यह जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग चंबा की टीम को मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन
JBT teacher comes drunk to school Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक छह मई को स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed