फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बच्चों को सिखाएं खेल-खेल में ये तीन आसन, लंबाई बढ़ने के साथ ही चुस्ती-फुर्ती में भी रहेंगे अव्वल

Sat, 14 Mar 2020 10:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 14 Mar 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
yoga asanas for children to increase height and being active
- फोटो : सोशल मीडिया

आजकल के बच्चे टीवी मोबाइल में गेम खेलने में सारा दिन बिता देते हैं। नतीजा होता है कि मोटापे की चपेट में आ जाते हैं साथ ही शरीर से फुर्ती भी गायब हो जाती है। बच्चों के दिनभर इस तरह बैठे रहने से उनकी लंबाई बढ़ने में भी बाधा आती है। अगर आप बच्चों की इन आदत को बदलना चाहते हैं तो उन्हें ये योगासन सीखा दीजिए। बच्चों के शरीर में चुस्ती-फुर्ती आने के साथ ही लंबाई बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

yoga asanas for children to increase height and being active
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वांगासन
शरीर को स्वस्थ रखने में योग का बहुत बड़ा योगदान है। अगर नियमित रूप से योग का अभ्यास किया जाए तो बहुत सी बीमारियों में आराम मिलता है। केवल बीमारियां ही नहीं योग के विभिन्न आसन को करने से शरीर में लचीलापन भी आता है जिससे लंबाई को बढ़ाने में मदद मिलती है। सर्वांगसन की क्रिया करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
yoga asanas for children to increase height and being active
yoga - फोटो : pixa

भुजंगासन
बच्चों की लंबाई अगर नहीं बढ़ रही है तो भुजंगासन को करने से लाभ मिलेगा। इस योग को करने के लिए किसी समतल स्थान पर मुंह को नीचे की तरफ करके पेट के बल लेट जाएं। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें। फिर पैर के पंजों को बाहर की ओर खींचें। दोनों पैरों को मिलाकर रखें। दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के बराबर पीछे लाते हुए इस तरह से रखें कि कोहनियां जमीन पर टिक जाएं। इसके बाद कोहनियों को धीरे-धीरे उठाएं। साथ ही सांस भरते हुए गर्दन आगे की ओर तानकर सीने को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। धड़ को ऊपर उठाते हुए कोहनियों को खोलते जाएं। धड़ को नाभि तक ऊपर उठा दें। गर्दन व सीने को अधिक से अधिक उठाने का प्रयास करें। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस आ जाएं और सभी अंगों को ढीला छोड़ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yoga asanas for children to increase height and being active
- फोटो : pixa
मेरुदंडासन

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए ये आसन बहुत लाभकारी है। इसको करने के लिए दोनो पैरों को मिलाते हुए सीधे तनकर खड़े हो जाएं। सांस भरते हुए दोनों हाथों को सीधे ऊपर ले जाएं। आपके दोनों हाथ कान से सटे हुए होने चाहिए। दोनों हाथों को सीध में रखते हुए कमर से ऊपर का भाग दांई ओर झुकाएं। थोड़ा रुककर सांस छोड़ते हुए फिर से पहले वाली स्थिति में आ जाएं। एक बार फिर सांस भरकर यहीं क्रम बांई ओर दोहराएं। दोनों हाथों को पहले की तरह ही सीधे रखते हुए पहले सामने और फिर पीछे की ओर झुकें। इस प्रकार चारों ओर झुकते हुए पूरा एक चक्कर लगाएं।

विज्ञापन
yoga asanas for children to increase height and being active
मेरुदंडासन के लाभ

इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है जिसकी वजह से लंबाई भी बढ़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed