फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Women Power: महिला समानता की मिसाल हैं भारत की ये महिलाएं, बढ़ा रहीं देश का मान

Sat, 26 Aug 2023 08:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 08:17 AM IST
विज्ञापन
Women's Equality Day 2022 Indian Women Who Gave strength To Nari Shakti in Every Field
महिला समानता दिवस - फोटो : amar ujala

Women's Equality Day 2022: महिलाओं की स्थिति में कुछ बदलाव हो रहा है। एक दौर था जब भारत समेत कई देशों में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार और सम्मान नहीं मिलता था। महिलाओं को हमेशा पुरुषों से कमतर माना जाता था। आज भी कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिला है। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए महिलाएं आवाज उठा रही हैं। उनकी इसी आवाज को समर्थन देने के लिए हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दुनियाभर में महिला समानता दिवस के जरिए लोगों को महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। भारत में कई ऐसी दिग्गज महिलाएं हैं जो वर्तमान में अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। खेल जगत से लेकर राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में समान अधिकारों के साथ कार्यरत हैं। महिला समानता दिवस के मौके पर जानिए नारी शक्ति की मिसाल भारतीय महिलाओं के बारे में।

Women's Equality Day 2022 Indian Women Who Gave strength To Nari Shakti in Every Field
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

द्रौपदी मुर्मू

भारत के सर्वोच्च पद पर एक महिला आसीन हैं। यहां बात हो रही है देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की। महिला समानता की सबसे बड़ी मिसाल इन दिनों भारत में द्रौपदी मुर्मू को माना जा सकता है। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्षों से भरा रहा। तीन बच्चों के निधन के बाद पति को खोने का गम सहने वाली द्रौपदी मुर्मू ने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी, बल्कि देश सेवा में अपना जीवन लगा दिया। राष्ट्र निर्माण के लिए पहले पायदान पर कार्य करते हुए वह राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

Women's Equality Day 2022 Indian Women Who Gave strength To Nari Shakti in Every Field
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश की सबसे दमदार महिला राजनीतिज्ञों में शामिल हैं। भारत ही नहीं विदेशों तक सीतारमण का नाम मशहूर है। भारत के लगभग हर घर में महिलाओं को मितव्ययिता सिखाई जाती है। इस गुण से नारी घर चलाती हैं तो वहीं देश भी चलाती है, इस बात को निर्मला सीतारमण ने साबित किया। निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं, जिन्हें मोदी सरकार में पद मिला। वह लगातार देश की वित्त मामलों को संभाल रही हैं। इसके पहले वह देश की रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Equality Day 2022 Indian Women Who Gave strength To Nari Shakti in Every Field
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : air force twitter

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह

देश की रक्षा की जिम्मेदारी केवल पुरुषों तक सीमित नहीं। भारत की बेटियों ने सेना में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाते हुए महिला समानता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। पिछले साल भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल शामिल हुआ। इस दमदार लड़ाकू विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनने का श्रेय शिवांगी सिंह को जाता है। इसके पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह मिग-21 की उड़ान भी भर चुकी हैं।

विज्ञापन
Women's Equality Day 2022 Indian Women Who Gave strength To Nari Shakti in Every Field
आईपीएस संजुक्ता पराशर - फोटो : Sanjukta Parashar Facebook

आईपीएस संजुक्ता पराशर

सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी में महिलाओं की स्थिति मजबूत होने के साथ ही देश के अंदर कानून व्यवस्था को बनाने के लिए महिलाएं हर साल आईपीएस की भर्ती में शामिल होती हैं। कई महिला आईपीएस जिलों जिलों में कार्यरत हैं। इन्हीं में से एक आईपीएस संजुक्ता पराशर हैं। असम में पोस्टेड इस महिला आईपीएस को लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने महज 15 महीनों में 16 एनकाउंटर करके पुलिस विभाग के लिए रिकॉर्ड सेट कर दिया। संजुक्ता पराशर को असम के लोग आयरन लेडी ऑफ असम भी कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed