फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मोटापे की छुट्टी कर ये महिला बन गई मिस ग्रेट ब्रिटेन, बढ़ते वजन के कारण टूट गया था रिश्ता

Wed, 04 Mar 2020 06:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 04 Mar 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
woman who dumped by boyfriend became miss great britain jen atkin
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन - फोटो : Instagram/Jen Atkin

अगर मन में लगन हो तो इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। ये बात हर उस महिला पर भी लागू होती है जो ये सोचती है कि वो कुछ नही कर सकती। ऐसी ही अद्भुत इच्छाशक्ति की कहानी है जेन एट्किन की जिन्होंने न केवल अपने बढ़ते वजन से छुटकारा पाया बल्कि ब्रिटेन की सबसे सुंदर महिला का खिताब भी हासिल किया। इनकी रोचक कहान सुन कर हर कोई हैरान है। आगे की स्लाइड में पढ़ें जेन एट्किन का सफर।


 
woman who dumped by boyfriend became miss great britain jen atkin
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन - फोटो : Instagram/Jen Atkin

पांच साल पहले जेन एट्किन अपने टूटे रिश्ते के गम से निकलने के लिए जिम पहुंची थीं। लेकिन उसी जिम ने आज उन्हें ये उपलब्धि दिला दी। जेन अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिली थी तो उनका वजन 88 किलो था लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ने लगा और 109  किलो के करीब पहुंच गया। जेन के मोटापे को देखकर उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। 




 
woman who dumped by boyfriend became miss great britain jen atkin
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन - फोटो : Instagram/Jen Atkin

जिससे दुखी होकर जेन ने जिम ज्वॉइन कर लिया।  साथ ही उन्होंने अपनी डाइट को भी कंट्रोल किया। दो साल में ही उन्होंने करीब 46 किलो वजन घटा लिया। मंगेतर के अलावा जेन को वजन घटाने के लिए एक और जिस चीज ने प्रेरित किया, वह थी उनकी पसंदीदा ड्रेस, जो उन्हें फिट नहीं आ रही थी।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman who dumped by boyfriend became miss great britain jen atkin
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन - फोटो : Instagram/Jen Atkin

26 वर्षीय जेन ने वजन घटाने के बाद 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम कर लिया। वह कहती हैं कि उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ये प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। हालांकि इससे पहले साल 2017 में जेन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, जबकि 2018 में रनरअप रह चुकी हैं।


 
विज्ञापन
woman who dumped by boyfriend became miss great britain jen atkin
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन - फोटो : Instagram/Jen Atkin
जेन अभी शादीशुदा हैं लेकिन जब मिस ग्रेट ब्रिटेन की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नियम बदल गया तो उन्होंने इसमें भाग लेने का निर्णय लिया। अब जबकि वो प्रतियोगिता जीत चुकी हैं उन्हें इस बात पर बिल्कुल यकीन ही नहीं हो रहा है। जेन लिनकोलनशायर के अलकेबी शहर की रहने वाली हैं। वह कहती हैं कि वो हफ्ते में पांच बार जिम जाती हैं। यह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। वह अभी भी अपनी पसंद की चीजें खूब खाती हैं, लेकिन इसके साथ ही वो इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि वो कौन सी चीज ज्यादा खाती हैं और बाद में उसपर कंट्रोल करती हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed