फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खूबसूरत दिखने के लिए इस महिला ने लिया 38 लाख का लोन, हर महीने भरती हैं 37 हजार रुपये इन्सटॉलमेंट

Tue, 03 Mar 2020 04:18 PM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Mar 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
International Womens day 2020 Tracy Kiss single mother takes loan to look beautiful
Tracy Kiss - फोटो : Social Media
महिलाओं को कुछ चीजें जो सबसे ज्यादा पसंद होती हैं, उनमें से एक है खूबसूरत दिखना। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं हर संभव प्रयास करती हैं और उसके तमाम तरीके अपनाती हैं, लेकिन ब्रिटेन की ट्रेसी किस की कहानी कुछ चौंकाने वाली है। ट्रेसी किस बंकिंघमशायर की एक सिंगल मदर हैं जो लंबे समय से खूबसूरत दिखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही हैं। इसे वह मम्मी मेकओवर कहती हैं।



 
International Womens day 2020 Tracy Kiss single mother takes loan to look beautiful
Tracy Kiss - फोटो : Social Media
32 साल की ट्रेसी किस के दो बच्चे हैं और वो सिंगल मदर हैं। ट्रेसी ने मम्मी मेकओवर कॉन्सेप्ट के तहत नाक, छाती, बट इम्प्लांट्स, लेजर आई सर्जरी और अपने शरीर के अन्य गुप्तांगों की सर्जरी करवाई है। उनका कहना है कि खूबसूरत दिखना उनकी सबसे बड़ी चाहत है और इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं। नॉन सर्जिकल ब्यूटी के लिए उन्होंने मोल रिमूवल, बोटॉक्स और लिप फिलिंग भी करवाई है, जिसमें 42 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इन सब के लिए 38 लाख रुपये का लोन भी लिया था।
 
International Womens day 2020 Tracy Kiss single mother takes loan to look beautiful
Tracy Kiss - फोटो : Social Media
ट्रेसी का कहना है कि अपने इस जुनून के लिए उसने अपनी सोशल लाइफ में काफी कुर्बानियां दी हैं। वो कहती हैं कि वो घूमने-फिरने में खर्च करने की अपेक्षा अपनी खूबसूरती पर पैसा खर्च करना ज्यादा बेहतर मानती हैं। उनका कहना है कि घूम-फिरकर आप सिर्फ कुछ यादें बढ़ा सकते हैं, लेकिन खूबसूरती आपके साथ हमेशा रहती है और इसके लिए उन्हें पैसे खर्च करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
International Womens day 2020 Tracy Kiss single mother takes loan to look beautiful
Tracy Kiss - फोटो : Social Media
उनका कहना है कि वे जॉब करती हैं और अपनी सैलरी में से हर साल 1 लाख की बचत मनचाही सर्जरी में खर्च करने के लिए करती हैं। उन्होंने अपना मकान भी नहीं खरीदा है और किराए के मकान में रहती हैं। जब वो सर्जरी करवाती हैं, तो उनके बच्चों की देखभाल उनकी मां करती हैं। क्योंकि उन्हें कई-कई हफ्तों तक अस्पताल में भी रहना होता है। हर महीना उन्हें अपने लोन के लिए 37 हजार रुपये कि इन्सटॉलमेंट देनी होती है।
 
विज्ञापन
International Womens day 2020 Tracy Kiss single mother takes loan to look beautiful
Tracy Kiss - फोटो : Social Media
ट्रेसी कहती हैं कि वो बेवजह और फालतू पैसा खर्च करने वालों में से नहीं हैं। इसलिए कार भी अपडेट नहीं करतीं, उनके पास आज भी 2012 मॉडल की पुरानी निसान कार है और नई व महंगी कार खरीदने की जगह वे अपनी सर्जरी में पैसा खर्च करती हैं और उनको अपनी कई सर्जरियां मजबूरन करवानी पड़ीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed