फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी पॉकेट मनी के लिए बार टेंडर का काम करती थीं, आज विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में है शुमार

Wed, 06 May 2020 09:26 AM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
most powerful woman of world Angela Merkel
- फोटो : Social Media

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। उनका अबतक का राजनीतिक सफर बेहद ही साफ-सुथरा रहा है। सबसे शक्तिशाली महिला होने के बावजूद उन्होंने शासकीय सुविधाओं का लाभ न के बराबर ही लिया है। मर्केल धन के मामले में काफी सामान्य हैं। आईये जानते हैं एंजेला मर्केल के बारे में कुछ रोचक बातें।

most powerful woman of world Angela Merkel

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2,597 अरब रुपये के मालिक हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास 649 अरब की संपत्ति है। जबकि सबसे शक्तिशाली शख्सियतों में शामिल होने के बावजूद एंजेला मर्केल के पास मात्र 74 करोड़ रुपये की संपत्ति ही है। 

most powerful woman of world Angela Merkel
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल - फोटो : ANI

एंजेला मर्केल पहले एंजेला कासनर नाम से जानी जाती थींं। वह पोलैंड के एक शाही परिवार से हैं। मर्केल उनके पहले पति का सरनेम था। इनकी शादी साल 1977 में हुई थी, जिसके चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया। एंजेला इतनी लोकप्रिय हैं कि जर्मन सपोर्टर उन्हें मुट्टी कहकर पुकारते हैं। इसका मतलब होता है 'मां'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most powerful woman of world Angela Merkel
एंजेला मर्केल - फोटो : Social Media

एंजेला कॉलेज के दिनों में पॉकेट मनी के लिए बार टेंडर का काम करती थीं। वह हमेशा से ही एक अच्छी स्टूडेंट रही हैं। विज्ञान के प्रति उनका लगाव ज्यादा है। उन्होंने फिजिक्स में डिग्री ली है, जबकि क्वांटम केमिस्ट्री में डॉक्टरेट किया है। ईस्ट जर्मनी एकेडमी ऑफ साइंस में केमिस्ट्री पर शोध करने वाली वह एकमात्र गर्ल स्टूडेंट थीं।

विज्ञापन
most powerful woman of world Angela Merkel
एंजेला मर्केल - फोटो : Social Media

पहले पति से तलाक के बाद एंजेला एक रेलवे स्टेशन के पास अवैध अपार्टमेंट में चोरी छिपे रहने लगी थीं। उनके 30वें जन्मदिन पर उनके पिता वहां पहुंचे और कहा कि तुमने पूरे परिवार को मुसीबत में डाल दिया है। उनके वर्तमान पति जोआसिम सॉर एक प्रोफेसर के तौर पर बर्लिन यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। वह पब्लिसिटी से काफी दूर रहते हैं, यहां तक कि 2005 में वह एंजेला के पहली बार जर्मनी का चांसलर बनने पर भी मौके पर मौजूद नहीं रहे। जोआसिम सॉर से एंजेला ने 1998 में शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed