पूरी दुनिया में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लोग परेशान हैं। इस वायरस का उपचार केवल बचाव है। जिसके कारण विशेषज्ञों द्वारा मास्क पहनने की सलाह दी गई। लेकिन मास्क का इस्तेमाल कर उसे फेंक देने के कारण इस वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को धो कर इस्तेमाल करने लायक मास्क को पहनने के लिए कहा गया। लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य भले हो गया है लेकिन पैसे की कमी के कारण लोग मास्क खरीद नहीं पा रहे। ऐसे में बहुत सारी संस्थाएं मुफ्त में सिलकर मास्क बांट रही हैं। इस काम में योगदान देने वाली केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि ने अब सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें हाथ से बने खादी के करीब दस हजार मास्क भेजे हैं।
2 of 4
आरुषि निशंक
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक ने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए मास्क बनाकर भेजे हैं। इस काम के लिए उनकी संस्था स्पर्श गंगा के सहयोगियों ने उनके इस काम में मदद की है। दरअसल, आरुषि मास्क बनाने के मुहिम में बहुत दिनों से लगी हुई हैं। पहले उन्होंने अपने हाथों से मास्क सिलकर अपने स्टाफ को बांटे थे। उसके बाद इन मास्क को जरूरतमंद सैनिकों को देने का फैसला किया गया।
3 of 4
आरुषि निशंक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरुषि निशंक एक शास्त्रीय नृत्यांगना होने के साथ ही पर्यावरणविद, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। यहीं नहीं उन्होंने साल 2018 में एक क्षेत्रीय फिल्म का निर्माण भी किया है। जो मंत्री रमेश पोखरियाल के लिखे उपन्यास पर आधारित थी।
4 of 4
आरुषि निशंक
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आरुषि स्पर्श गंगा मुहिम से जुड़ी हुई हैं। आरुषि को नई दिल्ली में चैंपियंस आफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आरुषि को यह सम्मान सामाजिक कार्यों, स्पर्श गंगा मुहिम और सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री अभियान के लिए मिला। वहीं उत्तराखंड के लिए काम करने के कारण उन्हें उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X