फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Independence Day 2023: अंग्रेजों से लोहा लेने वाली ये महिलाएं, जिन्होंने आजादी की जंग में निभाई थी अहम भूमिका

Wed, 09 Aug 2023 03:44 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Aug 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Freedom Fighters Women's Contributio independence day 2023
Freedom Fighters - फोटो : Amarujala

Independence Day 2023: भारत की आजादी को 76 साल पूरे होने जा रहें है। इस जश्न से पूरा भारत झूम रहा है। 15 अगस्त, 1947 को हम सभी अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुए थे। ये आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली थी। भारत ने खून पसीना एक कर के अंग्रेजों से इस आजादी को पाया था। आजादी की इस लड़ाई में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम सर्वप्रथम शामिल किया जाता है। हालांकि, महिलाओं के बिना ये लड़ाई अधूरी थी। जी हां, भारत को आजादी दिलाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इस आंदोलनों में जहां पुरुषों का हिस्सा लेना आसान था, वहीं महिलाओं के लिए उतना ही मुश्किल। आंदोलन में भाग लेना मतलब समाज में बरसों से चली आ रही कई प्रथाओं को तोड़ने के समान था। इन सभी बेडियों को तोड़ते हुए सरोजिनी नायडू, भीकाजी कामा और सावित्री बाई फुले ने आजादी की इस लड़ाई में पुरूषों के कंधों से कंधा मिलाया था। यहीं नहीं उस समय जब महिलाओं को पर्दों के पीछे रखा जाता था, उस दौर में  इन महिलाओं ने देश को आजाद करवाने में जमीन और आसमां को एक कर दिया था। आइए इन सभी बहादुर महिलाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Freedom Fighters Women's Contributio independence day 2023
सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू ने की थी महिलाओं के हक की बात

कोकिला नाम से पुकारी जाने वाली सरोजिनी नायडू का नाम इतिहास में दर्ज किया गया है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। जिसके बाद महिलाओं के हक की लड़ाई को लड़ना आसान होता चला गया था। सरोजिनी नायडू ने समाज की कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक बनाया था। इसके साथ ही आजादी के आंदोलनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यह न केवल आजादी और राजनीति में आगे थी बल्कि लेखन में भी इनका गहरा रुझान था। सरोजिनी नायडू ने अपने जीवन काल में कई मशहूर किताबें भी लिखी थी।

Freedom Fighters Women's Contributio independence day 2023
भारत का पहला झंडा फहराने वाली महिला भीकाजी कामा के बारे में जानिए - फोटो : Social Media
विदेश में तिरंगा फहराने वाली पहली महिला थी भीकाजी कामा

भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा ने भी आजादी की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। खास बात ये है कि, भीकाजी कामा विदेश में भारत का झंडा फहराने वाली पहली महिला थी। इसके बाद दूसरी महिलाओं में भी इनका असर देखा जाने लगा और आंदोंलन में महिलाओं की संख्याओं में इजाफा हुआ। भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा ने 33 वर्ष बीमारी के चलते भारत से दूर रहीं। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आजादी को लेकर उनका सपना कायम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Freedom Fighters Women's Contributio independence day 2023
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : @TeachersDay3Jan
देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले  

सावित्रीबाई फुले का नाम भला कौन नहीं जानता? यह देश की पहली महिला शिक्षिका बनी थी। इन्होंने ही समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा की ज्योति जलाई थी। भारतीय स्त्री आंदोलन की यात्रा में सावित्री बाई फुले ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद समाज में शिक्षा को लेकर भी कई लड़ाईयां  की। साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश के सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना इन्होंने ने ही की थी।

विज्ञापन
Freedom Fighters Women's Contributio independence day 2023
उषा मेहता - फोटो : Social Media
8 साल की उम्र में शुरू की थी आजादी की लड़ाई

कम उम्र में आजादी की लड़ाई लड़ने वाली महिला का नाम उषा मेहता था। यह आजादी की लड़ाई में सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक थी। उस दौरान इनकी आयु महज 8 साल की थी। उषा मेहता ने साइमन गो बैक विरोध में भी भाग लिया। यही नहीं उन्होंने पढ़ाई छोड़ने के बाद खुद को पूरी तरह से स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed