{"_id":"62c03c3f8c97ca01c0475ad1","slug":"udaipur-murder-case-bjp-leader-kapil-mishra-meets-family-of-kanhaiya-lal-ishwar-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: कन्हैया और ईश्वर के परिवार से मिले कपिल मिश्रा, कहा- जिहादी हमें डरा नहीं सकते, 1.70 करोड़ जुटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: कन्हैया और ईश्वर के परिवार से मिले कपिल मिश्रा, कहा- जिहादी हमें डरा नहीं सकते, 1.70 करोड़ जुटाए
भाजपा नेता कपिल मिश्रा शनिवार को उदयपुर में कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने कन्हैया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मिश्रा ने कहा, कन्हैयाजी के बलिदान का देश और हिंदू समाज ऋणी है। जिन जिहादियों ने उनकी हत्या की है वह हमें डरा नहीं सकते, हमें हरा नहीं सकते।
परिवार से मुलाकात के बाद कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, कन्हैयालाल के परिवार की मदद के लिए हमने एक करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक 1.70 करोड़ रुपये इकट्ठे हो गए हैं। दुनिया भर में 14,416 लोगों ने कन्हैयालाल के परिवार की मदद करने के लिए यह रुपये भेजे हैं।
2 of 4
बेटे की पढ़ाई की खर्चा उठाएंगे कपिल मिश्रा।
- फोटो : Ani
कपिल मिश्रा ने कहा, कन्हैयालाल के परिवार को जल्द ही एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उनके बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। बतादें कि कन्हैया की हत्या के बाद मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा था कि, वे कन्हैया के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। क्राउड फंडिंग के जरिए यह रुपये इकट्ठे किए जाएंगे।
3 of 4
हमले में घायल ईश्वर सिंह से भी मिले कपिल मिश्रा और अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : Ani
इधर, कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात करने के बाद कपिल मिश्रा हमले में घायल हुए ईश्वर सिंह से भी मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी मदद का भरोसा दिया। बतादें कि मिश्रा ने हमले में घायल ईश्वर सिंह गौड़ को भी 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कपिल मिश्रा ने कहा, खाते में भेजे जाएंगे रुपये।
- फोटो : Ani
कांस्टेबल को भी दिए जाएंगे रुपये
कपिल मिश्रा ने बताया कि क्राउड फंडिंग कर जुटाए गए 1.70 करोड़ रुपये में से कन्हैयालाल और ईश्वर गौड़ के अलावा राजसमंद में घायल कांस्टेबल संदीप चौधरी, अमरावती में मारे गए व्यक्ति के परिवार की भी आर्थिक मदद की जाएगी। उन्हें दिए जाने वाले रुपये सीधे परिवार के एक सदस्य के खाते में भेजे जाएंगे। मुलाकात के दौरान कपिल मिश्रा के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।