फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटे समेत चार की मौत, हिमाचल घूमने गया था कारोबारी का परिवार

Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
सार

ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटे समेत चार की मौत, हिमाचल घूमने गया था कारोबारी का परिवार

विज्ञापन
Truck And Car Collision In Ajmer Four Including Husband Wife And Son Died Rajasthan
खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति, उनका 12 साल बेटा और कार चालक शामिल है। यार्न कारोबारी अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने गए थे। वहां से वापस आते समय जिले के विजयनगर के पास हादसा हो गया। कारोबारी की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए भी पुलिस और लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

Truck And Car Collision In Ajmer Four Including Husband Wife And Son Died Rajasthan
सड़क किनारे खड़ा हुआ था ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार आजाद नगर भीलवाड़ा के रहने वाले अंकित अग्रवाल (39), पत्नी राखी अग्रवाल (36), बेटा प्रथम अग्रवाल (12) और चालक कय्यूम (22) के साथ जयपुर से आ रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब विजयनगर चारभुजा होटल के पास कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। तेज गति में होने के कारण कार की छत अलग हो गई। हादसे में दंपति और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीनों शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

Truck And Car Collision In Ajmer Four Including Husband Wife And Son Died Rajasthan
कार में बुरी तरह फंस गए थे तीन शव। - फोटो : अमर उजाला

अंकित अग्रवाल यार्न (धागा) करोबारी थे। हाल ही में वह पत्नी और अपने इकलौते बेटे के साथ हिमाचल घूमने गए थे। उनके साथ कार चालक कय्यूम भी गया था। वहां से वापस आते समय यह हादसा हो गया। जिसमें सभी की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अंकित का पूरा परिवार ही उजड़ गया है। अब उनके घर में पिता मधुसूदन, मां चंदा और छोटा भाई अर्पित हैं। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से माता-पिता और छोटे भाई पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck And Car Collision In Ajmer Four Including Husband Wife And Son Died Rajasthan
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
नींद की वजह से हादसा होने की आशंका 
बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हुआ था, कार पीछे से आकर ट्रक में घुसी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। इधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed