Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Sadhus and saints came out on road in protest against insult of gods and goddesses Ajmer Rajasthan
{"_id":"62b83c4f3c9c7616e9218b6e","slug":"sadhus-and-saints-came-out-on-road-in-protest-against-insult-of-gods-and-goddesses-ajmer-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे साधु-संत, हाथों में तिरंगा लेकर निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे साधु-संत, हाथों में तिरंगा लेकर निकाला मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 04:30 PM IST
सार
देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे साधु-संत
विज्ञापन
1 of 4
सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के अजमेर देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में सकल हिंदू समाज की ओर से रविवार को शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च अजंता पुलिया से रवाना हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। मार्च में शामिल संगठनों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इसमें भाजपा के कई नेता, कार्यकर्त्ता और साधु संत भी शामिल हुए। शांति मार्च के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की ओर से भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए।
2 of 4
पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
- फोटो : अमर उजाला
शांति मार्च परशुराम मंदिर, लोको ग्राउंड के पास (अजंता पुलिया के पास) से प्रारम्भ हुआ। बाटा तिराहा होते हुए केसर गंज, गोल चक्कर, पड़ाव, कवंडसपुरा, मदार गेट चौराहा, गांधी भवन और कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा और यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित इस मार्च से कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई। मार्च के रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था और शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। एक हजार से ज्यादा पुलिस और आरएएसी के जवानों को तैनात कर जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई थी।
3 of 4
कलेक्ट्रेट के बाहर पढ़ी हनुमान चाालीसा।
- फोटो : अमर उजाला
दस ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस इलाके पर नजर रखे हुए थी। सुरक्षा के लिए मार्च को तीन भागों को बांटा अग्र, मध्य और पश्च भाग में बांटा गया था और तीनों पर आला अधिकारियों को तैनात किया गया था। संकल्प हिंदू समाज शांति मार्च निकालने के बाद अजमेर कलेक्ट्रेट पर पहुंचा और जिला कलेक्टर अंशदीप को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू समाज के लोगों ने ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मांग की है कि भारतवर्ष की सनातन संस्कृति को खंडित करने के षड्यंत्र कर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वालों पर कार्रवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू समाज मार्च को लेकर शहर भर में व्यापार संघ की ओर से समर्थन दिया गया है। मार्च के दौरान व्यापारियों ने कुछ घंटों के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। साथ ही शांति मार्च में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।