राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार से बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्रदेश की राजधानी में हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब रही हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में झरने बहने लगे हैं। सड़कों पर पानी इतना भरा है कि बाइक पूरी पानी में डूब रहीं है, सड़कों पर चल रहे लोगों की कमर से उपर तक पानी भरा हुआ है।
Rajasthan Weather: तस्वीरों-वीडियो में देखें जयपुर में बारिश से बिगड़े हालात, कारें पानी में...बहने लगे झरने
Rajasthan Weather: तस्वीरों-वीडियो में देखें जयपुर में बारिश से बिगड़े हालात, कारें पानी में...बहने लगे झरने
इन इलाकों में भरा पानी
बारिश के बाद #जयपुर के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में बहने लगे झरने pic.twitter.com/twKA7C95PZ
जयपुर की भट्टा बस्ती इलाके, जल महल, रामबाग, यादव कॉलोनी, नेहरू नगर, टोंक रोड, अजमेर रोड, सीकर रोड, मुरलीपुरा ,आगरा रोड, दिल्ली रोड, पानी पेच, कलेक्ट्रेट, मुरलीपुरा, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, चांदपोल, गणगौरी बाजार, रामगंज, बड़ी चौपड़, अजमेरी गेट घाट गेट, मानसरोवर, रिद्धि-सिद्धि एरिया, मुहाना मंडी रोड, वीटी रोड, न्यू सांगानेर रोड मालवीय नगर, सिविल लाइंस फाटक, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप समेत कई इलाकों में पानी भरा है।
हेल्प लाइन नंबर जारी
सीकर रोड़ जयपुर #बारिश pic.twitter.com/BBgrdH9s9n
राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम नंबर 0141 2204475 जारी किया गया है। जहां शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। कंट्रोल रूम के अनुसार शहर के सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लेकिन, सबसे ज्यादा शिकायतें सीकर रोड, रामगढ़ मोड़, ब्रह्म्पुरी इलाकों से आ रही है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव है।
तेज बारिश के बीच जयपुर की भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर इलाके में एक मकान गिर गया। हादसे में 7 लोग दब गए और फंस गए। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया है। गनीमत ये रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ है। समय पर रेस्क्यू टीम पहुंचने से बड़ा हादसा होते होते टल गया।
