{"_id":"656ad481fab0bb9fd202bbf3","slug":"rajasthan-election-2023-national-parties-win-percentage-bjp-congress-bsp-seats-exit-poll-opinion-poll-result-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: रिजल्ट से पहले जानिए राज्य में राष्ट्रीय दलों का प्रदर्शन कैसा? चार चुनाव में यह दल 0 पर आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: रिजल्ट से पहले जानिए राज्य में राष्ट्रीय दलों का प्रदर्शन कैसा? चार चुनाव में यह दल 0 पर आउट
सार
Rajasthan Election 2023 Result: राजस्थान की सत्ता किसके हाथ में होगी कल शाम तक इसकी तस्वीर साफ हो जएगी। इससे पहले जानिए राजस्थान में राष्ट्रीय पार्टियों का प्रदर्शन कैसा रहता है।
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Rajasthan Election 2023 Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में छह राष्ट्रीय पार्टियां अपनी किस्मत आजमाती हैं। इनमें कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और एनसीपी शामिल हैं। ये राजनीतिक राजस्थान के हर विधानसभा चुनाव में औसतन 650 उम्मीदवार उतारते हैं, इनमें से 183 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाते हैं, जबकि 253 की जमानत भी जब्त हो गई। इन सभी पार्टियों का औसत वोट शेयर 82 प्रतिशत रहता है। इन पार्टियों में एनसीपी और सीपीआई ऐसे दल हैं जो पिछले चार चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यानी इन चुनाव में उनका एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका।
विज्ञापन
कांग्रेस से बेहतर भाजपा का प्रदर्शन
राजस्थान में पार्टियों के औसत प्रदर्शन की बात करें तो भाजपा यहां सबसे आगे हैं। पार्टी ने चार चुनाव में भाजपा ने यहां औसत 198 प्रत्याशी उतारे, जिनमें 109 को जीत मिली और आठ की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस ने 199 प्रत्याशी उतारे जिनमें 68 ही जीत दर्ज सके और 13 की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
एनसीपी और सीपीआई का सबसे खराब प्रदर्शन
पिछले चार विधानसभा चुनाव में बसपा ने 177 उम्मीदवार उतारे, लेकिन जीत सिर्फ नौ को मिली, 136 अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। सीपीआई ने 19 प्रत्याशी उतारे और सभी की जमानत जब्त हो गई। एनसीपी के 29 प्रत्याशियों में से सिर्फ एक जमानत बचाने में कामयाब रहा। सीपीएम ने 30 प्रत्याशी उतारे जिनमें दो को जीत मिली और 26 की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
बसपा को 2003 के बाद बड़ा नुकसान
पिछले चार चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाले तो बसपा को 2003 के बाद प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। इस चुनाव में बसपा ने 124 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, जिनमें 21 जीत पर मिली। 2008 में बसपा के 199 प्रत्याशियों में सिर्फ छह जीत सके। 2013 में 195 से 3 और 2018 में 190 प्रत्याशियों में से सिर्फ छह को जीत मिली।
कौन संभालेगा का राजस्थान की सत्ता, कल यहां जानिए?
राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए कल रविवार को मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव परिणाम के नतीजे आप Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर लाइव पढ़ सकेंगे। शाम तक ये साफ हो जाएगा कि राजस्थान की सत्ता कौन संभालेगा।