फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Pakistan 1965 War: भारत-पाक सरहद पर एक मात्र शहीद मेला, जहां 17 रेलकर्मियों ने दी शहादत, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2022 01:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 01:13 PM IST
सार

पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाला साल 1965 का ऐतिहासिक युद्ध तो आपको याद ही होगा। राजस्थान से सटी सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले में सितंबर के महीने में 22 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के तीन हजार जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
Martyrs Fair on India Pakistan 1965 War 17 railway workers gave martyrdom view photos
बाड़मेर में शहीद मेला - फोटो : Social Media

भारत-पाक युद्ध में सबसे ज्यादा चर्चा हुई भारतीय रेलवे के 17 कर्मचारियों के शहादत की। यह पहला मौका था, जब भारतीय रेलवे ने भी एक मिशन को अंजाम दिया था। आज ही के दिन 9 सितंबर को पाकिस्तानी एयरफोर्स के बम धमाकों को नाकाम करते हुए रेलवे ने सेना तक बारूद और राशन पहुंचाए थे।

Martyrs Fair on India Pakistan 1965 War 17 railway workers gave martyrdom view photos
बाड़मेर में शहीद स्मारक - फोटो : Social Media

भारत-पाक युद्ध साल 1965 में रेलवे के 17 कर्मचारियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के रक्षार्थ प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इन शहीदों की याद में हर साल की तरह इस बार भी 9 सितंबर को शहीद स्मारक गडरारोड में शहीद मेला आयोजित हुआ।

Martyrs Fair on India Pakistan 1965 War 17 railway workers gave martyrdom view photos
शहीद मेले में मौजूद लोग - फोटो : Social Media

मेले को खास बनाने के लिए नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के पदाधिकारी सहित कई नेता भी शरीक हुए। गडरारोड से पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyrs Fair on India Pakistan 1965 War 17 railway workers gave martyrdom view photos
शहीदों के परिजन - फोटो : Social Media

साल 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान रेलवे लाइन को दुरुस्त कर रहे रेल कर्मियों पर पाक सैनिकों ने हमला बोल दिया था। उसमें रेलवे के 17 जवान शहीद हो गए थे। ये जवान रेल से शस्त्र और खाद्य सामग्री को बोर्ड पर पहुंचा रहे थे। आर्मी के टैंकों की आवाज, लड़ाकू विमानों की ओर से की जा रही बमबारी, चारों ओर गोलियों की बौछार और सैनिकों की रेलमपेल का दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था।

विज्ञापन
Martyrs Fair on India Pakistan 1965 War 17 railway workers gave martyrdom view photos
शहीदों के बारे में बताते हुए लोग - फोटो : Social Media

भारत से घबराए पाक ने युद्ध की सामग्री व खाद्य सामग्री पहुंचाने में मदद कर रही रेलवे लाइन को गडरारोड के पास क्षतिग्रस्त कर दिया। चिंता थी कि अब गोला, बारूद, हथियार सहित अन्य सामग्री को जवानों तक कैसे पहुंचाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed