राजस्थान में अगले 2-3 दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 2 जुलाई से फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। रविवार को राजस्थान से आगे बढ़ते हुए मानसून पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे राजस्थान को कवर करता है लेकिन इस बार 29 जून को ही यह पूरे राजस्थान तक पहुंच गया। राजस्थान में आज 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश में करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, प्रतापगढ़ और सिरोही सहित कई जिलों में बारिश हुई।
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी,पूर्वी इलाकों में होगी हल्की बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:28 AM IST
सार
राजस्थान में आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को मानसून राजस्थान को पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले 2-3 दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन