फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

Mon, 14 Jul 2025 07:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 07:44 AM IST
सार

राजस्थान में आज अत्यंत भारी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने आज प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें से 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain warning in Rajasthan today, IMD issued red alert in 8 districts
राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में आज मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय है। आईएमडी ने 8 जिलों में अत्यन्त भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालवाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और पाली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 205 एमएम से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं 10 अन्य जिलों में भी अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain warning in Rajasthan today, IMD issued red alert in 8 districts
8 जिलों में रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 14 व 15 जुलाई को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं 18 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।


ये भी पढ़ें: Banswara News: आठ दिनों के सन्नाटे के बाद जमकर बरसे बदरा, घाटोल में हाईवे बना तालाब; आवागमन प्रभावित
 
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain warning in Rajasthan today, IMD issued red alert in 8 districts
बारिश से सड़कों पर पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
एक लो-प्रेशर सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के बीकानेर से जयपुर तक बना हुआ है। मानसून की टर्फ लाइन भी अपनी नॉर्मल पोजिशन से गुजर रही है। इन सिस्टम के कारण अगले दो दिन तक राज्य में अतिभारी बारिश की आशंका है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बारां जिले के शाहबाद में 131 MM हुई। झालावाड़ में 115 एमएम तथा कोटा में 63.8 एमएम दर्ज की गई। वहीं भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, जालौर, पाली समेत कई जिलों में भी जोरदार बारिश हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain warning in Rajasthan today, IMD issued red alert in 8 districts
कई जिलों में जोरदार बारिश - फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटे के दौरान अजमेर में 50, बूढ़ा पुष्कर में 56, नसीराबाद में 44, पाली के देसूरी में 92, रोहट में 53, रायपुर में 64, नागौर के रियांबड़ी में 47, छोटी खाटू में 40, दौसा के भांडारेज में 42, भीलवाड़ा के करेड़ा में 66, शाहपुरा में 44, बूंदी में 75, चूरू के सुजानगढ़ में 68, झालावाड़ के सुनेल में 55, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 46 और टोंक के दूनी में 47 MM बरसात दर्ज हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed