IAS Tina Dabi: आईएएस अफसर टीना डाबी को हाल ही में राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले की कमान सौंपी है। कलेक्टर का पद से संभालने के बाद से टीना डाबी एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। वे गांव और कस्बों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। निरीक्षण कर रही हैं और सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं। इन्हीं कार्यक्रम से जुड़ा एक महिला सरपंच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंबा घूंघट ओढ़कर सरपंच फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही हैं। जिसे सुनकर कुछ टीना डाबी हैरान हो गईं और फिर उन्होंने हंसते हुए जमकर तालियां बजाईं।
IAS Tina Dabi: बाड़मेर कलेक्टर टीना के सामने घूंघट वाली सरपंच का ऐसा भाषण, लूट ली महफिल, देखें वायरल वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:40 PM IST
सार
पारंपरिक परिधान और घूंघट ओढ़कर कार्यक्रम में आईं सरपंच नीरू का अंग्रेजी भाषण सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। इस दौरान मंच पर बैठीं कलेक्टर टीना डाबी समेत अन्य अधिकारी तालियां बजाते हुए नजर आए।
विज्ञापन