पिछले लोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को मिले कांग्रेस के समर्थन से राजकुमार रोत बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से सांसद बन गए। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव में दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे। अब इस वर्ष के अंत में पंचायतीराज के चुनाव होने हैं। इससे पहले रविवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में सांसद राजकुमार रोत और बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया की एक-दूसरे से मुलाकात और गले मिलना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
Rajasthan: पंचायतीराज चुनाव से पहले MP-MLA की गलबहियां, सांसद रोत और विधायक बामनिया की मुलाकात पर चर्चा तेज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:21 PM IST
सार
Panchayati Raj Elections: होली के बाद त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में प्रतिवर्ष साहित्यिक और सांस्कृतिक समिति के संयोजन में लोक परंपरा के अंतर्गत सामूहिक गेर नृत्य का आयोजन होता है। रविवार को हुए इस आयोजन में सांसद राजकुमार रोत और विधायक अर्जुन सिंह बामनिया भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन