फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत के नाम से तीन लाख ठगने का प्रयास, ठग ने मंत्री और एडीजी को भी बनाया मोहरा

Thu, 28 Jul 2022 05:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Jul 2022 05:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत के नाम से तीन लाख ठगने का प्रयास

विज्ञापन
Attempt To Fraud Name Of CM Ashok Gehlot ADG Dinesh MN Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाम पर ठगी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने व्हाट्सएप डीपी पर सीएम गहलोत की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश की। आरोपी ने सचिवालय के डीएस प्रोटोकॉल नरेश विजय से 3 लाख के अमेजन गिफ्ट कार्ड मांगे। नरेश ने मामले की जानकारी सीएम कार्यालय के अधिकारियों के दी जिसके बाद यह मामला सामने आया। अधिकारियों ने केस दर्ज करा दिया है। बता दें कि बीते बुधवार को एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के नाम से भी ठगी के प्रयास का मामला सामने आया था। 

Attempt To Fraud Name Of CM Ashok Gehlot ADG Dinesh MN Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइबर ठग ने 96017 89128 नंबर से एक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया। जिसकी डीपी पर सीएम अशोक गहलोत की फोटो लगाई और व्हाट्सएप पर सचिवालय के डीएस प्रोटोकॉल नरेश विजय को एक मेसेज भेजा। उसने पूछा कि क्या आप अमेजन गिफ्ट कार्ड के बारे में जानते हैं? मैं एक जरूरी बैठक में हूं, पैसों की जरूरत है। आप, 10-10 हजार रुपये के 30 अमेजन गिफ्ट कार्ड मुझे भेजें। यानि साइबर ठग ने 3 लाख रुपए की डिमांड की। हालांकि, विजय ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत दी।  

Attempt To Fraud Name Of CM Ashok Gehlot ADG Dinesh MN Jaipur
कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने ट्वीट किया। - फोटो : सोशल मीडिया

गहलोत सरकार में मंत्री सालेह मोहम्मद के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा कोई अपना नाम शाले मोहम्मद बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है । 7987793382 नंबर का इस्तेमाल कर पैसे की मांग कर रहा है। कृपया इस नंबर के झांसे में न आएं। यह मेरा नंबर नहीं है। मेरे पास मेरे आधिकारिक नंबर के अलावा कोई अन्य नंबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attempt To Fraud Name Of CM Ashok Gehlot ADG Dinesh MN Jaipur
एसीबी एडीजी दिनेश एमएन - फोटो : सोशल मीडिया

एडीजी दिनेश ने नाम से भी ठगी का प्रयास
इससे पहले बुधवार को व्हाट्सएप पर एसीबी एडीजी दिनेश एमएन का फोटो लगाकर ठगी करने का प्रयास किया गया था। व्हाट्सएप पर फेक प्रोफाइल बनाकर ठग ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से रुपये और गिफ्ट वाउचर की मांग की थी। साइबर ठगों ने 8839060836 नंबर से व्हाट्सएप पर फेक प्रोफाइल बनाई और उस पर एडीजी दिनेश एमएन का फोटो लगाया। इसके बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर रुपये और अमेजन गिफ्ट वाउचर की मांग की। ठगों ने मैसेज में कहा कि वह एक मीटिंग में व्यस्त हैं, जल्द रुपये ट्रांसफर कर दें। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जैसे ही ठगों का मैसेज मिला तो एडीजी दिनेश एमएन की फोटो देखकर वह हैरान रह गए। एडीजी का नंबर नहीं होने के कारण उन्होंने इसकी जानकारी एडीजी को दी, जिसके बाद मामला सामने आया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed