फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022: जल्द ही आने वाली है शारदीय नवरात्रि, दिन के अनुसार लगाएं माता को भोग

Fri, 23 Sep 2022 12:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know the Date Time of Shardiya Navratri and Daywise Navratri bhog
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2022: 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पर्व को बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। माता रानी के भक्तों को उनकी आराधना करने के लिए पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। माता के भक्त नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इन नौ दिनों में पूजा के दौरान मां के अलग-अलग स्वरूप को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में किस दिन किस चीज का भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं। 

Shardiya Navratri 2022 Know the Date Time of Shardiya Navratri and Daywise Navratri bhog
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला

मां शैलपुत्री को लगाएं घी का भोग
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री रोगों और हर संकट से मुक्ति दिलाती हैं। तो नवररात्री के प्रथम दिन माता शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। 

Shardiya Navratri 2022 Know the Date Time of Shardiya Navratri and Daywise Navratri bhog
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला

मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन मां के इस स्वरूप को शक्कर,सफेद मिठाई,मिश्री और फल का भोग लगाया जाता है। माना जाता है  ऐसा करने से व्यक्ति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know the Date Time of Shardiya Navratri and Daywise Navratri bhog
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला

मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की अर्चना की जाती है। इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई और खीर का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से धन और वैभव की प्राप्ती होती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know the Date Time of Shardiya Navratri and Daywise Navratri bhog
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां कूष्माण्डा
नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि इस दिन मां कूष्माण्डा को मालपुआ का भोग लगाते हैं तो भक्तों को सद्बुद्धि मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed