फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: शनिदेव इन लोगों पर कभी नहीं रखते अपनी कृपा, हमेशा देते हैं कष्ट

Thu, 22 Sep 2022 06:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
shani dev never give blessing  those people who involved bad work
शनिदेव

शनिदेव का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव को दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है और इन्हें यह वरदान भगवान शिव ने दिया है। शनिदेव बुरे कर्म करने वालों को बुरा फल और अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल देते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की द्दष्टि अगर किसी पर पड़ जाए तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है। वहीं दूसरी तरफ अगर शनिदेव की किसी पर अपनी शुभ द्दष्टि डाल देते हैं तो वह व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या से लोग बहुत ही परेशान हो जाते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव किन लोगों पर सबसे ज्यादा नाराज होते हैं।



Shani Sade Sati 2022: कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का सबसे कष्टकारी चरण जारी, जानें कब मिलेगी इससे मुक्ति?

shani dev never give blessing  those people who involved bad work
shanidev

इन लोगों पर रहती है शनि की अशुभ छाया
शनिदेव को क्रूर ग्रह कहा गया है। मान्यता है कि शनिदेव गलत कार्य करने वालों को सजा देते हैं। शनिदेव हमेशा उन लोगों को कष्ट देते हैं जो हमेशा गरीबों,असहायों, महिलाओं,बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को बिना वजह के परेशान करते हैं। इसके अलावा जो लोग अपने हितों के लिए किसी दूसरों को धोखा,झूठ और निंदा करते हैं शनि देव उन्हें कष्ट देते हैं। शनिदेव कभी भी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा नहीं रखते हैं जो बेजुबान जानवरों को तंग करते हैं।

shani dev never give blessing  those people who involved bad work
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
महादशा में शनिदेव देते हैं कष्ट
शनिदेव की महादशा बहुत ही कष्टकारी होती है। जो लोग हमेशा बुरे कर्म करते हैं शनिदेव उनके पीछे पड़ जाते हैं। महादशा के दौरान जब किसी व्यक्ति के ऊपर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है तब शनि व्यक्ति को बहुत ही कष्ट देते हैं। नौकरी में परेशानियां बढ़ जाती है। आर्थिक हानि होने लगती है। व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। हर एक कार्य में असफलताएं प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev never give blessing  those people who involved bad work
shani dev
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
- शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना गया है। शनिवार के दिन शनि दर्शन करें और शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक चलाएं और सरसों का तेल अर्पित करें।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी शनिदोष से छुटकारा पाने का तरीका है।
- शनिवार के दिन हनुमान जी भोग और सिंदूर चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्रों का जाप करें। 
- कुंडली से शनिदोष को खत्म करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल,काला कपड़ा,काले तिल और काले चने का दान करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed