फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 21 Sep 2015 09:07 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

whole family died in train accident

शहर से सटे झूंसी इलाके में रविवार दोपहर पति-पत्नी ने तीन बेटों समेत ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वे घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर अंदावा ओवरब्रिज तक पैदल गए। वहां रेलवे ट्रैक पर बैठकर बेटों के साथ छोला-समोसा खाया। पुलिस का कहना है कि दंपती ने छोला में बेहोशी की दवा मिला दी थी, जिससे बेटे समेत वे भी बेसुध होने से पहले रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे।


ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)।

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

whole family died in train accident

खबर पाकर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ भी पहुंच गए। परिजन भी आ गए। पुलिस ने माना है कि तंगी और कर्ज से परेशान होकर दंपती ने बेटों समेत यह आत्मघाती कदम उठाया। राजेश साहू (40) झूंसी में छतनाग इलाके के स्व रामकुमार साहू के तीन बेटों में बड़ा था। मंझला भाई रूपेश साहू मानसिक रूप से कमजोर है। वह बड़ी बहन के पास रहता है। छोटा भाई राकेश साहू है।

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

whole family died in train accident

राजेश करीब दस साल पहले पैतृक मकान में मिले अपने हिस्से को बेचकर महमूदाबाद उस्तापुर में ससुराल से मिले मकान में रहने लगा था। फिर कुछ साल पहले उस मकान को भी बेचकर त्रिवेणीपुरम कॉलोनी गेट के पास जीटी रोड किनारे टीनशेड का घर बनाकर रहने लगा था। उसकी मां गुलाब देवी छोटे बेटे राकेश के साथ छतनाग के मकान में ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

whole family died in train accident

राजेश के परिवार में पत्नी गीता साहू (36). बेटे निखिल (18), गोलू (15), सोनू (12) थे। वह कॉलोनी में चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता था। रविवार दोपहर करीब बारह बजे वह घर में ताला लगाकर पत्नी गीता और तीनों बेटों के साथ करीब एक किलोमीटर दूर अंदावा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पहुंचा। लगभग एक बजे पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से कटकर उन सभी की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। वहां भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहले झूंसी थाने की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

दर्दनाक: तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

whole family died in train accident

फिर पति-पत्नी समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर फूलपुर और सरायइनायत थाने की पुलिस फोर्स के साथ सीओ जीतेंद्र दुबे भी आ गए। राजेश की मां गुलाब देवी भी बेटे राकेश के साथ रोते-कलपते पहुंच गई। घटनास्थल पर दोने पड़े मिले। वहां जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि राजेश और गीता ने तीनों बेटों समेत छोला समोसा खाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed