{"_id":"3640451c9f86c6b7ebdbeaae267d0355","slug":"around-10k-migrant-enters-austria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
Mon, 21 Sep 2015 09:04 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रिया में अब तक 10 हजार प्रवासियों को प्रवेश कराया जा चुका है। इससे वहां संकट गहरा गया है। यूरोपीय देश अपने यहां भारी संख्या में आ रहे प्रवासियों को अपने पड़ोसी देशों में भेजने की कोशिश कर रहे हैं।
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
2 of 5
हाल ही में यूरोप में शरणार्थी संकट गहराने के बाद क्रोएशिया, हंगरी और स्लोवेनिया में इस बात को लेकर विवाद छिड़ा कि उत्तरी और पश्चिमी यूरोप में नई जिंदगी की आस को लेकर पहुंच रहे प्रवासियों के लिए कैसे व्यवस्था की जाए।
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
3 of 5
इस बीच यूरोपीय संघ ने सीरियाई नागरिकों को तुर्की में रुके रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सहायता योजना तैयार की है। हंगरी की दक्षिणपंथी सरकार ने अपनी सीमाओं में प्रवासियों को घुसने से रोकने की बात कही है। इनमें से ज्यादातर प्रवासी मध्य पूर्व और अफ्रीका से हैं। इससे पहले हंगरी प्रवासियों के साथ हिंसक संघर्ष और सर्बिया से सटी अपनी सीमा में बाड़ लगाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना झेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
4 of 5
बहरहाल, हंगरी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। हंगरी के अधिकारियों ने ऑस्ट्रिया से सटी सीमा की ओर हजारों प्रवासियों को भेजना शुरू कर दिया है। हंगरी का यह यह कदम जल्द से जल्द अपनी सीमा से प्रवासियों को बाहर निकालने की कोशिश है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे, संकट गहराया
5 of 5
ऑस्ट्रियाई पुलिस ने बताया कि हंगरी ने कम से कम 6700 प्रवासियों को सीमा पर पहुंचा दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि करीब 10 हजार प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।