फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

Sat, 17 Oct 2015 07:37 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 07:37 AM IST
विज्ञापन

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

shaheed gobind singh mehta's funeral

पाकिस्तानी आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए लांस नायक गोविंद सिंह मेहता को अंतिम विदाई देने के लिए आगरा के सैनिक नगर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही लोग उनके घर के सामने इकट्ठा होने लगे। 9.45 बजे तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो दो दिन से गोविंद का इंतजार कर रहे घरवालों के आंसुओं के बांध टूट गया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

shaheed gobind singh mehta's funeral

मां कमला देवी ने लाल की झलक देखी तो संभल नहीं सकीं। ढांढस बंधाने वालों का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद पत्नी रेखा और बेटी तनीषा के करुण कंद्रन से हर आंख नम हो गई।

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

shaheed gobind singh mehta's funeral

गोविंद सिंह को 16 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आना था। उन्होंने छुट्टी के लिए अर्जी देकर पत्नी रेखा को फोन पर बताया था कि वह 16 तक घर लौट आएंगे। गोविंद सिंह 16 की सुबह घर लौटे मगर तिरंगे में लिपटकर। उनके अंतिम दर्शन करने आई पत्नी बार-बार यही सवाल पूछ रही थीं कि तुमने तो आज घर आने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

shaheed gobind singh mehta's funeral

जम्मू बॉर्डर के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बुधवार को लांस नायक गोविंद सिंह मेहता शहीद हो गए थे। ताजगंज शमशान घाट पर सैन्य, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें सलामी दी। इसके बाद गारद ने बैंड पर मातमी धुन बजाई और शस्त्र उल्टे करके सलामी दी। पिता प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू

shaheed gobind singh mehta's funeral

ताजगंज शमशान घाट पर शहीद गोविंद सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। गोविंद सिंह अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, गोविंद तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे। सैनिक नगर के लोगों की मांग है कि शहीद गोविंद सिंह का स्मारक बनना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed