{"_id":"6a4093ff16be9b8c0885400ec7044b43","slug":"murder-in-panchayat-election-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
Sat, 17 Oct 2015 03:44 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 03:44 AM IST
विज्ञापन
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरनगर के सीकरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। ग्राम प्रधान पक्ष ने विरोधी पक्ष के लोगों को घेर लिया और 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। इस दौरान तसलीम नामक युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर)
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
2 of 6
आरोपी सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों ने दौड़ा लिया। बाद में एसपी देहात कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी केबी सिंह गांव पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में डीआईजी एके राघव घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
3 of 6
भोपा थाने के सीकरी गांव में सुबह आठ बजे नईम, तहसीन और शाहवेज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जंगल में घास लेने जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही इनका ट्रैक्टर प्रधान जमशेद के घर के बाहर से गुजरा तभी हथियारों से लैस प्रधान ने भाइयों गुलसनव्वर, नौशाद और अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
4 of 6
हमला होते ही ट्रैक्टर सवार तीनों लोग कूदकर जंगल की ओर भाग लिए। आरोपी फायरिंग करते हुए उनके पीछे दौड़ने लगे। इसी बीच उन्होंने फोन से गांव में सूचना दी। इस पर पीड़ित पक्ष के लोग भी बचाव के लिए जंगल की ओर भाग लिए। गांव से बाहर बस अड्डे पर दोनों पक्षों का आमना-सामना होने पर जमशेद पक्ष ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
खूनी हुआ यूपी का पंचायत चुनाव, 50 राउंड फायर कर युवक की हत्या
5 of 6
हमला होते ही ट्रैक्टर सवार तीनों लोग कूदकर जंगल की ओर भाग लिए। आरोपी फायरिंग करते हुए उनके पीछे दौड़ने लगे। इसी बीच उन्होंने फोन से गांव में सूचना दी। इस पर पीड़ित पक्ष के लोग भी बचाव के लिए जंगल की ओर भाग लिए। गांव से बाहर बस अड्डे पर दोनों पक्षों का आमना-सामना होने पर जमशेद पक्ष ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।