{"_id":"ac88127c108fe55b9947331c62a9e322","slug":"shaheed-gobind-singh-mehta-s-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
Sat, 17 Oct 2015 07:37 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 07:37 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए लांस नायक गोविंद सिंह मेहता को अंतिम विदाई देने के लिए आगरा के सैनिक नगर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही लोग उनके घर के सामने इकट्ठा होने लगे। 9.45 बजे तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो दो दिन से गोविंद का इंतजार कर रहे घरवालों के आंसुओं के बांध टूट गया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
2 of 6
मां कमला देवी ने लाल की झलक देखी तो संभल नहीं सकीं। ढांढस बंधाने वालों का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद पत्नी रेखा और बेटी तनीषा के करुण कंद्रन से हर आंख नम हो गई।
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
3 of 6
गोविंद सिंह को 16 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आना था। उन्होंने छुट्टी के लिए अर्जी देकर पत्नी रेखा को फोन पर बताया था कि वह 16 तक घर लौट आएंगे। गोविंद सिंह 16 की सुबह घर लौटे मगर तिरंगे में लिपटकर। उनके अंतिम दर्शन करने आई पत्नी बार-बार यही सवाल पूछ रही थीं कि तुमने तो आज घर आने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
4 of 6
जम्मू बॉर्डर के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बुधवार को लांस नायक गोविंद सिंह मेहता शहीद हो गए थे। ताजगंज शमशान घाट पर सैन्य, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें सलामी दी। इसके बाद गारद ने बैंड पर मातमी धुन बजाई और शस्त्र उल्टे करके सलामी दी। पिता प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
5 of 6
ताजगंज शमशान घाट पर शहीद गोविंद सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। गोविंद सिंह अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, गोविंद तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे। सैनिक नगर के लोगों की मांग है कि शहीद गोविंद सिंह का स्मारक बनना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।