फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

Tue, 24 Nov 2015 02:21 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

reactions on the statement of aamir khan on social media

सोमवार को आमिर खान ने असहिष्णुता की बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी किरण राव इससे इतना अधिक डर गई थीं कि उन्होंने आमिर को देश छोड़ने की सलाह दे दी थी। आमिर खान की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दंगल शुरू हो गया है। अधिकतर लोग आमिर के खिलाफ हो गए हैं और उनकी निन्दा कर रहे हैं, जबकि कुछ आमिर की तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

reactions on the statement of aamir khan on social media

अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए पूछा है, "क्या आपने किरण से पूछा है कि किरण किस देश में जाना चाहती है? क्या आपने उन्हें ये बताया कि इस देश ने ही आपको आमिर खान बनाया है। क्या आपने किरण को बताया कि आप इससे भी अधिक खराब परिस्थितियों में इसी देश में रहे हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने की बात नहीं सोची। अतुल्य भारत आपके लिए असहिष्णु भारत कब बन गया? सिर्फ पिछले 7-8 महीनों में?"

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

reactions on the statement of aamir khan on social media

परेश रावल ने कहा, "आमिर एक फाइटर हैं इसलिए उन्हें देश छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि देश में स्थिति को बदलना चाहिए। जीना यहां मरना यहां। एक सच्चा देशभक्त मुसीबत के समय में अपनी मातृभूमि को छोड़कर कभी नहीं भागता। फिल्म पीके ने हिंदुओं की आस्था पर सवाल उठाया था, लेकिन फिर भी आपको हिंदुओं का गुस्सा नहीं झेलना पड़ा, बल्कि फिल्म सुपर हिट हुई और करोड़ों कमाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

reactions on the statement of aamir khan on social media

मनोज तिवारी ने कहा है कि वह आमिर के इस बयान से काफीं चौंक गए हैं। वे बोले कि मिनट में इतना बड़ा बयान देना और भारत मां को कलंकित कर देना, इस पर आमिर जी को सोचना पड़ेगा कि उन्होंने कितनी गलत बात कही। मैं ये सोच रहा हूं कि आमिर को चाहने वाले मेरे जैसे लोग किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि अगर आमिर को भारत में डर लगता है, तो वे कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'

reactions on the statement of aamir khan on social media

केजरीवाल ने आमिर खान के बयान पर कहा कि उनके हर शब्द में सच्चाई है और वह सही हैं। मैं उनके इस बयान के लिए उनकी तारीफ करता हूं। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की आवाज दबाना बंद कर देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed