बनारस को लगी नजर, फैली नफरत की आग
संत समाज के साथ सड़कों पर लोगों की यह लंबी कतार प्रतिकार रैली और लोगों के मन में प्रशासन के खिलाफ रोष को व्यक्त करने के लिए काफी है।
बनारस को लगी नजर, फैली नफरत की आग
सप्ताह भर पहले मूर्ति विसर्जन के मसले वाराणसी में साधू-संतों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। लाठी चार्ज के विरोध में साधू-संतों ने एक रैली का आयोजन किया था। हालांकि रैली में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।
(ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी- सभी फोटो: जावेद, रामजी श्रीवास्तव, सुनील सिंह व नरेंद्र यादव)
बनारस को लगी नजर, फैली नफरत की आग
पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई।
बनारस को लगी नजर, फैली नफरत की आग
पुलिस के लाठी चार्ज से गोदौलिया और आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। भीड़ में शामिल में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। नजदीक के तांगा स्टैंड की कई गाड़ियां फूंक डाली।
बनारस को लगी नजर, फैली नफरत की आग
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वाराणसी में गणेश प्रतिमा के गंगा में विसर्जन के दौरान पुलिस ने संत समाज पर लाठी चार्ज किया था। इसी के विरोध में सोमवार को साधु संतो ने 'अन्याय प्रतिकार रैली' का आह्वाहन किया था।