फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

Tue, 29 Dec 2015 03:49 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 03:49 AM IST
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

firing miscreants looted Bank cash box at bijnaur.

बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम धामपुर में पीएनबी की मंडी शाखा पर धावा बोलकर जमकर गोली चलाई और कैश वैन से 91 लाख रुपये की नगदी से भरा कैश बैग लूट लिया। गोली लगने से वैन चालक तथा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। (ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर-धामपुर)

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

firing miscreants looted Bank cash box at bijnaur.

लूट की इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। नजीबाबाद के मोहल्ला बेगम सराय निवासी वैन चालक सुमित, अलावलपुर निवासी गार्ड दयाराम सिंह व मंझाड़ी निवासी चमन सिंह सोमवार शाम करीब सवा छह बजे पीएनबी की मंडी स्थित शाखा पर कैश कलेक्टर करने आए थे। उनको कैश लेकर नजीबाबाद जाना था।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

firing miscreants looted Bank cash box at bijnaur.

बैंक से रुपयों से भरा बॉक्स निकालकर कैश वैन में रखा जा रहा था। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने पिस्टल से चालक व गार्ड पर अंधाधुंध गोली बरसानी शुरू कर दी। गार्ड चमन सिंह ने बदमाशों पर बंदूक से दो राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी बदमाश को गोली नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

firing miscreants looted Bank cash box at bijnaur.

गोली लगने से चालक सुमित व गार्ड दयाराम जमीन पर गिर गए और उनके हाथ से कैश बॉक्स छूटकर नीचे गिर गया। बदमाश कैश बॉक्स को बाइक पर रखकर फरार हो गए। भागते हुए भी बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बैंक का कैश बॉक्स लूटा

firing miscreants looted Bank cash box at bijnaur.

घटना का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ व कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। चालक सुमित के सीने जबकि गार्ड दयाराम के पेट में दाहिनी ओर गोली लगी है। दूसरा गार्ड चमन सिंह बाल-बाल बच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed