फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Mon, 28 Dec 2015 07:06 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Top 10 Most Watched Trailers on Youtube

यू-ट्यूब पर ट्रेलर रिलीज करने की परंपरा बहुत पुरानी नहीं है। पहले आने वाली फिल्मों के ट्रेलर सिनेमाघरों में किसी फिल्म के साथ ही दिखा दिया जाता था। लेकिन कालांतर में यू-ट्यूब ट्रेलर रिलीज करने का चलन चला। आजकल ट्रेलर लांच के अगले दिन से विज्ञप्तियां आने लगती हैं कि 24 घंटे में कितने लोगों ने इसे यूट्यूब पर देख लिया। अगर एक दिन में 10 लाख व्‍यूइंग हो जाए तो मान लिया जाता है कि ट्रेलर हिट है। फिल्‍म भी हिट हो सकती है।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Top 10 Most Watched Trailers on Youtube

इस लिहाज से देखें तो आने वाली एडल्ट सेक्स कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' के ट्रेलर को एक करोड़ ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ऐसा कर के यह फिल्म सबसे ज्यादा देखे गए 10 ट्रेलर की श्रेणी में शामिल हो गई। व्‍यवस्थित तरीके से सबसे पहले आमिर खान ने 2008 में गजनी की रिलीज के पहले चुनिंदा फिल्‍म पत्रकारों को बुला कर ट्रेलर दिखाया था और उनकी राय ली थी। फिर से इसे यू-ट्यूब पर डाला गया। यह रिवाज धीरे-धीरे बेतरतीब और अनावश्‍यक रूप से बड़ा हो गया है।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Top 10 Most Watched Trailers on Youtube

आजकल फिल्मों से पहले उसके ट्रेलर और गाने सुपरहिट हो जाते हैं। हाल ही में आए फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर को रिकॉर्डतोड़ लोगों ने देखा। बाद में फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म आने से पहले यू-ट्यूब पर इसे दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। फिल्म के ट्रेलर में जबर्दस्त बोल्ड सीन थे। सलमान खाने के साथ शुरुआत करने वाली हीरोइनें जरीन खान और डेजी शाह ने इसमें भरपूर अंतरंग दृश्य किए थे। वहीं साल की सबसे बड़ी हिट बजरंगी भाईजान और बाहुबली के ट्रेलर को ज्यादा नहीं देखा गया था। दोनों को मिलकार बस एक करोड़ लोगों ने ही देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Top 10 Most Watched Trailers on Youtube

सीरिज वाली फिल्म की जो तीसरी फिल्म होती है उसके ट्रेलर खूब देख जाते हैं। हो सकता है कि यह महज एक संयोग हो। लेकिन जिस तरह आजकल क्या कूल हैं हम 3 का ट्रेलर धमाल मचा रहा है, या जिस तरह कुछ दिनों पहले हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था। यही हाल कृष 3 के ट्रेलर आने बाद हुआ था। कृष 3 के ट्रेलर को तब दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इसे बॉलीवुड की पहली फिल्म माना जा रहा था, जो हॉलीवुड को टक्कर रही थी।

विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

Top 10 Most Watched Trailers on Youtube

और एकदम वही हाल तब भी था जब यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था। धूम 3 के ट्रेलर को तब 1.9 करोड़ लोगों ने देखा। फिल्म की खूबी आमिर खान और धूम सिरीज की भागती हुई गाड़ियां थीं। आमिर खान इसमें दोहरी भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed