घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर संभल- मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
एसडीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने में हेड मोहर्रिर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
दो घंटे तक लगे जाम की वजह से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। डीएम एनकेएस चौहान ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घटना एसडीएम कार्यालय के सामने शहजादी सराय मोहल्ले की है।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
कल्याण सैनी का पुत्र प्रताप सैनी पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर था। उसका शव रविवार की सुबह चार बजे अपने ही घर के कमरे में पड़ा मिला। प्रताप सैनी की पत्नी पिंकी ने सबसे पहले शव को देखा तो उसकी चीख निकल गई। पिंकी के मुताबिक प्रताप सैनी के हाथ व पैर कपड़े से बंध थे।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
प्रताप सैनी के पिता कल्याण सैनी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे प्रताप सैनी को कोतवाली पुलिस के दो सिपाही अपने साथ ले गए थे। रात सात बजे परिवार वाले प्रताप सैनी से कोतवाली में मिलकर भी आए थे। प्रताप के परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करके रात को शव घर के कमरे में डालने का आरोप लगाया। मौत की खबर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए।