फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

Sun, 20 Sep 2015 04:35 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 04:35 AM IST
विज्ञापन

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

communal tension in meerut

कृष्ण जन्माष्टमी पर सांप्रदायिक तनाव अभी शांत हुआ नहीं कि लालकुर्ती में शनिवार को फिर सांप्रदायिक बवाल होने से बाल-बाल बचा। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला में एक पार्क में आरएसएस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा। एएसपी और तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और लालकुर्ती में फोर्स तैनात कर दी। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

communal tension in meerut

लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में कैंटोमेंट बोर्ड का एक पार्क है। शनिवार सुबह पार्क में साफ सफाई हो रही थी। लोगों ने बताया पार्क में आरएसएस का पांच दिवसीय कार्यक्रम है। उसके बाद पार्क में मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसकी जानकारी लगने पर एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए और आरएसएस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताकर हंगामा करने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंचे।

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

communal tension in meerut

दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी सिद्धार्थ, लालकुर्ती, सदर बाजार और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बगैर परमीशन के कार्यक्रम होने पर उन्माद की आशंका जताई। लोगों का कहना है कि एक समुदाय के कुछ लोग ऐसे कार्यक्रम कर लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव कराना चाहते हैं। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि कार्यक्रम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

communal tension in meerut

दूसरे समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि दो सप्ताह पहले कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी और आरएसएस के पदाधिकारी अरुण जिंदल से मारपीट होने पर लालकुर्ती सांप्रदायिक तनाव हुआ था। इसके बावजूद एक समुदाय जानबूझकर ऐसे कार्यक्रम कर माहौल बिगड़ना चाहता है। एएसपी सिद्धार्थ का कहना है कि किसी भी कार्यक्रम होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन

मेरठ के लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

communal tension in meerut

लालकुर्ती में माहौल गर्माने पर दिन में पुलिस फोर्स और रात में पीएसी बल लगाया गया। एएसपी का कहना है कि दूसरे समुदाय के मुताबिक रविवार सुबह आरएसएस का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। हालांकि आरएसएस के पदाधिकारियों ने कोई बड़ा कार्यक्रम लालकुर्ती में न करना बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed